परिचय द्वितीय संस्करण · 2026

बाँदा और बुंदेलखंड की धरती सिर्फ़ ऐतिहासिक नहीं, बल्कि संघर्षशील आत्माओं की भूमि रही है। यहाँ के लोगों ने विषम परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद जिस ज़ज्बे और मेहनत से सफलता हासिल की है, वह किसी मिसाल से कम नहीं।

प्रथम संस्करण (2025) में 60+ संघर्षशील व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। अब प्रस्तुत है द्वितीय संस्करण — 2026।

बुंदेलखंड की गौरवशाली विरासत का एक प्रतीक

बुंदेलखंड की गौरवशाली विरासत का एक प्रतीक

"बाँदा गौरव सम्मान – संघर्ष से सफलता"

एक ऐसा प्रयास है, जो उन गुमनाम नायकों को मंच देता है, जिन्होंने अपने संघर्ष से समाज को रोशन किया है – चाहे वो शिक्षक हों, किसान, कलाकार, पत्रकार, डॉक्टर, खिलाड़ी या सामान्य नागरिक।

इस सम्मान का उद्देश्य है:

संघर्ष से सफलता की यात्रा को सार्वजनिक रूप से पहचान देना

स्थानीय प्रेरणादायक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना

युवा पीढ़ी को प्रेरित करना कि कठिनाइयों के बीच भी सफलता संभव है

बाँदा और बुंदेलखंड के गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना

"छोटे शहरों की कहानियाँ भी बड़ी हो सकती हैं!"

क्योंकि हर बड़ी सफलता के पीछे एक अनसुनी संघर्ष की कहानी होती है... और अब वो कहानी सुनी जाएगी!

द्वितीय संस्करण के लिए नामांकन जारी हैं