00 दिन
00 घंटे
00 मिनट
00 सेकंड
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5

“बाँदा गौरव सम्मान – संघर्ष से सफलता” के नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। चयन समिति द्वारा चयनित व्यक्तियों को ही पुरस्कार हेतु व्यक्तिगत रूप से फोन कर सूचना दी जाएगी। सभी को शुभकामनाएँ।

“बांदा गौरव सम्मान – 2025” में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। कृपया अपना स्थान सुरक्षित करने हेतु अभी ऑनलाइन पंजीकरण करें। यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित एवं पंजीकृत सदस्यों के लिए आरक्षित है। प्रवेश केवल पहचान पत्र एवं फाइनल पंजीकरण सूची में नाम होने पर ही दिया जाएगा।
दर्शक पंजीकरण की अंतिम तिथि: 12 नवम्बर 2025 || फाइनल पंजीकरण सूची: 14 नवम्बर 2025 को प्रकाशित की जाएगी।

बाँदा गौरव सम्मान – संघर्ष से सफलता

परिचय

बुंदेलखंड विरासत का दृश्य

बाँदा और बुंदेलखंड की धरती सिर्फ ऐतिहासिक नहीं, बल्कि संघर्षशील आत्माओं की भूमि रही है। यहाँ के लोगों ने विषम परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद जिस जज्बे और मेहनत से सफलता हासिल की है, वह किसी मिसाल से कम नहीं।

“बाँदा गौरव सम्मान – संघर्ष से सफलता” एक ऐसा प्रयास है, जो उन गुमनाम नायकों को मंच देता है, जिन्होंने अपने संघर्ष से समाज को रोशन किया है – चाहे वो शिक्षक हों, किसान, कलाकार, पत्रकार, डॉक्टर, खिलाड़ी या सामान्य नागरिक।

इस सम्मान का उद्देश्य है:

  • संघर्ष से सफलता की यात्रा को सार्वजनिक रूप से पहचान देना
  • स्थानीय प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करना
  • युवा पीढ़ी को प्रेरित करना कि कठिनाइयों के बीच भी सफलता संभव है
  • बाँदा और बुंदेलखंड के गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना

यह सम्मान सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि एक संघर्ष और प्रेरणा की पहचान है, जो यह सिद्ध करता है कि “छोटे शहरों की कहानियां भी बड़ी हो सकती हैं।”

“क्योंकि हर बड़ी सफलता के पीछे एक अनसुनी संघर्ष की कहानी होती है… और अब वो कहानी सुनी जाएगी।”

निर्णायक मंडल (जूरी पैनल)

बाँदा गौरव सम्मान – संघर्ष से सफलता कार्यक्रम में पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु एक अनुभवी एवं प्रतिष्ठित निर्णायक समिति का गठन किया गया है। यह समिति सभी नामांकनों की गहन समीक्षा कर, संघर्ष, सामाजिक योगदान और प्रमाणिकता के आधार पर योग्य प्रतिभाओं का चयन करेगी।

👩‍⚖️ निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यगण

पद्मश्री उमाशंकर पांडेय

पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय

(जल योद्धा, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत)

उमाशंकर पांडे जल योद्धा एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत हैं। वे राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के जूरी मेंबर हैं। साथ ही, वे CRG नेचुरल फार्मिंग NMNC, कृषि किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की एक्सपर्ट कमिटी के मेंबर भी हैं। इसके अतिरिक्त, वे जल प्रहरी सम्मान समिति, दिल्ली तथा जेपी अवार्ड समिति, दिल्ली के जूरी मेंबर हैं और दीनदयाल शोध संस्थान, दिल्ली की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी हैं।

डॉ. हीरा लाल

डॉ. हीरा लाल (I.A.S.)

(पूर्व जिलाधिकारी, बाँदा)

एक प्रेरक प्रशासनिक अधिकारी जिन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपनी सेवा के दौरान नवाचार, सुशासन और जन-संवाद को नया आयाम दिया। आमजन से सीधा संवाद और व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए चर्चित।

युवराज सिंह

युवराज सिंह

(पूर्व विधायक व पूर्व एम.एल.सी.)

हमीरपुर सदर से दो बार विधायक और एक बार बाँदा-हमीरपुर से एम.एल.सी. रहे। सामाजिक सरोकारों, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधि।

डॉ. एन. के. बाजपेयी

डॉ. एन. के. बाजपेयी

(निदेशक, प्रसार,बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (BUAT) , बांदा)

कृषि शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में विशेष योगदान। ग्रामीण विकास और किसानों के लिए प्रशिक्षण व समाधान देने में अग्रणी।

अशोक त्रिपाठी 'जीतू'

अशोक त्रिपाठी 'जीतू'

(वरिष्ठ वकील, राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता)

वरिष्ठ नेतृत्व, सामाजिक चेतना और जनहित के मामलों में सक्रिय हस्तक्षेप रखने वाले प्रभावशाली व्यक्तित्व। कानून, जनसंघर्ष और समाजसेवा के क्षेत्रों में उनका गहरा अनुभव उन्हें जनपक्षधर नेतृत्वकर्ता बनाता है।

डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’

डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’

साहित्यकार,कवि और शिक्षाविद

बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध साहित्यकार, हिंदी के कवि और शिक्षाविद् है, जिनकी रचनाओं में राष्ट्रभक्ति, मानवीय मूल्य और सामाजिक जागरूकता की गहरी छाप मिलती है। उन्हें साहित्यिक योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

सुधीर निगम

सुधीर निगम

(वरिष्ठ पत्रकार)

पत्रकारिता जगत में 50 वर्षों से सक्रिय, बुंदेलखंड विशेषकर बाँदा की जनभावनाओं और जमीनी सच्चाइयों की आवाज़ बने रहे हैं। उनकी लेखनी, विश्लेषण क्षमता और सत्यनिष्ठ कार्यशैली ने पत्रकारिता को विश्वसनीयता और सामाजिक सरोकार का मजबूत आधार दिया है।

डॉ. शबाना रफीक

डॉ. शबाना रफीक

(शिक्षाविद एवं समाजसेवी)

स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टर होने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्थान में सक्रिय योगदान दे रही हैं। उनकी पहचान एक संवेदनशील शिक्षाविद एवं जागरूक समाजसेवी के रूप में है, जो शिक्षित समाज की सशक्त आधारशिला का निर्माण कर रही हैं।

डॉ. शबाना रफीक

प्रो. दीपाली गुप्ता

(प्राचार्या , राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा)

अंग्रेज़ी साहित्य की विदुषी एवं अनुभवी शिक्षाविद् हैं। छात्राओं के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए सतत कार्यरत हैं। शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

सलाहकार समिति

प्रवीण गुप्ता

प्रवीण गुप्ता

P.C.S. ज्वाइंट कमिश्नर

राम जी निगम

राम जी निगम

संस्थापक, बुंदेलखंड न्यूज़

रोहित निगम

रोहित निगम

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मैनेजर

शिवम निगम

शिवम निगम

डी.एफ.सी.सी. (रेल मंत्रालय)

प्रसून श्रीवास्तव

प्रसून श्रीवास्तव

लेखाकार

निखिल सक्सेना

निखिल सक्सेना

समाजसेवी

अभिषेक सिंह

अभिषेक सिंह

शिक्षक

रिषीराज सिंह

रिषीराज सिंह

युवा नेता

सचिन चतुर्वेदी

सचिन चतुर्वेदी

प्रधान संपादक, बुंदेलखंड न्यूज़

नरेन्द्र सिंह

नरेन्द्र सिंह

व्यवसायी

नवीन निगम

नवीन निगम

समाजसेवी

नवीन निगम

पंकज कुमार गुप्ता

उद्यमी

हमारी आवाज़, आपका आमंत्रण

हमारे नायकों की आवाज़ में गूंजता है अपनापन और गर्व, आपका स्वागत है इस विशेष समारोह में

श्री धीरज खुल्लर

अध्यक्ष, बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

श्री शोभित निगम

चीफ टेक्निकल ऑफिसर, रेयांश सोलूशन्स

पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय

जल योद्धा, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत

शिवम निगम

डी.एफ.सी.सी. (रेल मंत्रालय)

अशोक त्रिपाठी 'जीतू'

वरिष्ठ वकील, राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता

प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे

पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, बांदा

सुधीर निगम

वरिष्ठ पत्रकार

प्रो.दीपाली गुप्ता

प्राचार्या , राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा

डॉ. शबाना रफीक

शिक्षाविद एवं समाजसेवी

डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’

साहित्यकार,कवि और शिक्षाविद

डॉ. हीरा लाल (I.A.S.)

पूर्व जिलाधिकारी, बाँदा

महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी श्रेणियों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि, नियम एवं शर्तें आयोजन समिति द्वारा निर्धारित वेबसाइट व नामांकन फॉर्म पर स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं। कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • प्रत्येक श्रेणी में केवल एक व्यक्ति या संस्था को सम्मानित किया जाएगा। (विशेष परिस्थिति में निर्णायक मंडल की अनुशंसा पर एक से अधिक को भी चयनित किया जा सकता है।)
  • चयन पूर्णतया निर्णायक मंडल के विवेक, उपलब्ध दस्तावेज़, संघर्ष, सामाजिक प्रभाव व योगदान के आधार पर किया जाएगा।
  • चयन प्रक्रिया के उपरांत किसी प्रकार का दावा, आपत्ति या कानूनी अधिकार नहीं मान्य होगा।
  • चयन से संबंधित अंतिम निर्णय आयोजक मंडल एवं निर्णायक समिति का होगा, जो सभी पर बाध्यकारी होगा।

बांदा गौरव सम्मान – 2025 को सफल बनाने हेतु आपका सहयोग सादर अपेक्षित है,जुड़ने के लिए कृपया हमसे संपर्क कर सकते हैं |
+91-9695824123

हमारे सहयोगी

बाँदा गौरव सम्मान को सफल बनाने में योगदान देने वाले हमारे मूल्यवान सहयोगियों का हार्दिक आभार

event Partner

Event Partner

event Partner

Associate Partner

Telecom Partner

Technology Partner

Telecom Partner

Media Partner

Outdoor

Outdoor Media Partner

Telecom Partner

Telecom Partner

Telecom Partner

Hospitality Partner